संशोधित/उधार में शराब नहीं मिलने पर सेल्समैन पर तानी पिस्टल, जांच में निकली खिलौना
जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा बस स्टैंड के समीप स्थित एक शराब दुकान में बीती रात करीब 09 बजकर 36 मिनट पर उधार में शराब नहीं मिलने पर एक युवक द्वारा पिस्टल

इस बार भी महिला के हाथों में रहेगी जामताड़ा नगर पंचायत की बागडोर - लगभग 32 महीने बाद जारी हुई निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अधिसूचना - गृहिणी से लेकर सक्रिय राजनीति में शामिल महिलाओं के चुनावी मैदान में उतरने की है संभावना अजीत, जामताड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के अधिसूचना जारी होने के बाद जामताड़ा में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस अधिसूचना के मुताबिक जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र की बागडोर इस बार भी महिला के हाथों में रहेगी। नगर पंचायत जामताड़ा को महिला अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि निवर्तमान अध्यक्ष भी महिला हीं है।
ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले पुरुषों को काफी निराशा हुई है। अब इस बार के चुनाव में वैसी महिलाएं उम्मीदवारी में भाग लेंगी जिनका खुद का बनाया हुआ फील्ड होगा, जो राजनीति में दिलचस्पी रख रही हैं और सक्रियता भी या फिर वैसे महिलाएं आगे आएंगी जिनके पति या परिवार वाले राजनीति में पहले से दो-दो हाथ कर रहे हैं। जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र की बात करें तो अप्रैल 2023 में नगर इकाई का कार्यकाल पूर्ण हो गया था। तब से आरक्षण के पेंच में निकाय चुनाव लंबित हो रहा था। लगभग पौने तीन साल बाद इस अधिसूचना के आने से एक बार फिर से जामताड़ा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस बार जामताड़ा नगर पंचायत में निवर्तमान अध्यक्ष रीना कुमारी के मैदान में फिर से उतरने की पूरी संभावना है। वहीं राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रही कई महिला नेत्री व समाज सेविका भी दो-दो हाथ करने के लिए मैदान में उतरेंगी। इस बार नगर पंचायत चुनाव का परिदृश्य काफी रोचक होगा। कई महिला नेत्री ऐसी है जो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरेंगी। हालांकि उनकी ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन वर्तमान समय में उनकी गतिविधियां इस बात को मजबूती प्रदान कर रही हैं कि वह नगर पंचायत चुनाव के मैदान में उतरेंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




