ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ामहिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या की

महिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या की

थाना क्षेत्र के रेलपार स्थित प्लस टू हाईस्कूल परिसर स्थित कुआं में एक 40 वर्षीय महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम देवी केसरी है। मंगलवार को हाईस्कूल स्थित कुएं में कुछ महिला पानी लाने गई...

महिला ने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या की
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाTue, 11 Sep 2018 10:09 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के रेलपार स्थित प्लस टू हाईस्कूल परिसर स्थित कुआं में एक 40 वर्षीय महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम देवी केसरी है। मंगलवार को हाईस्कूल स्थित कुएं में कुछ महिला पानी लाने गई थी। कुएं से पानी निकालने के क्रम में शव होने का आभाष हुआ। इसके बाद महिलाओं ने स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद ठाकुर को खबर दी। प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल के सहारे मृत महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। एएसआइ उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के अनुसार उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति भिंडी केसरी ट्रेन में वेंडर का काम करता था। मृतका के पति का देहांत दो साल पहले हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें