जल मीनार बंद होने से परेशानी

Oct 20, 2024 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

बिंदापाथर, प्रतिनिधि। की योजनाएं चल रही है वहीं जो योजनाएं पहले से है उस पर ध्यान नहीं देने के कारण वह बंद है। ग्रामीण निखिल यादव, चंदन यादव, बाटुल या

जल मीनार बंद होने से परेशानी

जल मीनार बंद होने से परेशानी बिंदापाथर, प्रतिनिधि।

नाला प्रखंड अंतर्गत खैरा गांव में जल मीनार बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि खैरा गांव स्थित काली मंदिर के पास जल मीनार बनी हुई है वह लगभग साल भर से बेकार पड़ा है। जिसके कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि एक तरफ शुद्ध पेयजल के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है वहीं जो योजनाएं पहले से है उस पर ध्यान नहीं देने के कारण वह बंद है। ग्रामीण निखिल यादव, चंदन यादव, बाटुल यादव, नरेश यादव,बिट्टू यादव, नरसिंह चौधरी ने बताया कि इस टंकी के बन जाने से लोगों को पेयजल के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मालूम हो कि टंकी में मामूली खराबी के कारण यह समस्या बनी हुई है। वहीं टंकी के ऊपर लगे सोलर प्लेट तथा भवन भी देख रेख के आभाव में जर्जर होने लगा है। लोगों ने समस्या का समाधान करने की मांग की है।

फोटो बिन्दापाथर 01 बंद जलमीनार

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।