जामताड़ा में पेयजल संकट पर भाजपा का सरकार को अल्टीमेटम

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

जामताड़ा में गर्मी के मौसम के साथ पेयजल संकट बढ़ गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सरकार पर आरोप लगाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत है। उन्होंने कहा कि चापाकल खराब हैं और जलमीनार काम नहीं कर रहे हैं। भाजपा ने चेतावनी दी है कि आंदोलन किया जाएगा यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जामताड़ा में पेयजल संकट पर भाजपा का सरकार को अल्टीमेटम

जामताड़ा,प्रतिनिधि। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जामताड़ा जिले के नाला, कुंडहित, नारायणपुर, फतेहपुर,करमाटांड़ तथा जामताड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी संकट की स्थिति है।

पानी की किल्लत

मेंझिया, मुर्गाटोना, कुशियारा आदि गांवों में पीने के पानी की भारी किल्लत की शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई चापाकल खराब पड़े हैं और कई जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। भाजपा सरकार के समय गांव-गांव में बनाए गए इन जलस्रोतों से बेहतर तरीके से पानी की आपूर्ति होती थी। लेकिन वर्तमान सरकार में स्थिति काफी खराब हो गई है।

सरकार की लापरवाही

उन्होने कहा कि अगर सरकार अविलंब खराब चापाकलों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कराती है, तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी ग्रामीणों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चापाकल मरम्मत की शिकायत लेकर जाने वाले लोगों को विभागीय स्तर पर अनसुना कर वापस लौटा दिया जाता है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि जनता की इस अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।

सामान्य प्रश्न

जामताड़ा में पानी संकट की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई है?
गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।