Jamtara News: एआईआर को लेकर नाला विस के लिए डीडीसी, तो जामताड़ा विस के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने वरीय पदाधिकारी
Jamtara News: जामताड़ा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 05 अगस्त से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान दावा-आपत्ति की सुनवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार ने विधानसभावार वरीय अधिकारियों को नामित किया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करने और कार्यों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

Jamtara News: जामताड़ा, प्रतिनिधि। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत 05 अगस्त से 14 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति निष्पादन अवधि निर्धारित है। आयोग से अधिसूचित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के द्वारा दावा-आपत्ति निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए सुनवाई की जा रही है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 की महत्ता को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आलोक कुमार ने विधानसभावार वरीय पदाधिकारी को नामित किया है। जिसमें 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उप विकास आयुक्त, जामताड़ा 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए परियोजना निदेशक आईटीडीए को वरीय प्रभार दिया गया है।
वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए दावा-आपत्ति की सुनवाई संबंधी कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।


