जिप अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पहल
जामताड़ा। प्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू

जामताड़ा। जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर जिला परिषद के सदस्यों ने सोमवार को विहित प्रपत्र भरकर संबंधित पदाधिकारी को सौंपा। जिप सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है तथा सदस्यों की उपेक्षा की जा रही है। इसी कारण अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित तिथि को विशेष बैठक बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




