चित्तरंजन में आपराधिक गुट के दो लोग आपस में भिड़े
रेल नगरी चित्तरंजन के स्ट्रीट नंबर 21 में बुधवार को दो आपराधिक गुटों में भिड़ंत हो गई। घटना में गोली चलने की अफवाह फैल गई, जिससे इलाका भयभीत हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए जांच शुरू की है। गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन दोनों गुटों के बीच रंजिश के चलते यह हिंसक झड़प हुई।

रेल नगरी चित्तरंजन के स्ट्रीट नंबर 21 में बुधवार की वर्चस्व को लेकर दो आपराधिक गुटों में भिड़ंत हो गई। इस बीच गोली चलने की अफवाह से इलाके में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि रेलनगरी चित्तरंजन में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल प्रीतम सिंह और साहेब के दो गुट बुधवार रात लगभग 09 बजे आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष ने साहेब के रेलवे आवास पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने साहेब के आवास के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और खिड़की-दरवाजों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान इलाके में गोली चलने की अफवाह के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में अपने आप को बंद कर लिया। वहीं
घटना की सूचना
घटना की सूचना मिलते ही चित्तरंजन आरपीएफ की टीम और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल, गोलीबारी की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस इसे अत्यंत गंभीरता से ले रही है।
पुलिस की कार्रवाई
चित्तरंजन पुलिस ने बताया कि दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के कारण यह हिंसक झड़प हुई है। दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक छवि के हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। गोली चलने की अफवाहों की गहन जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


