ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ासामाजिक सरोकार में विहिप-बजरंग दल आगे

सामाजिक सरोकार में विहिप-बजरंग दल आगे

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की बैठक सोमवार को करमाटांड़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेन्द्र विमल उपस्थित...

सामाजिक सरोकार में विहिप-बजरंग दल आगे
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाTue, 30 Jan 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की बैठक सोमवार को करमाटांड़ में हुई। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री वीरेन्द्र विमल उपस्थित थे।

इस अवसर पर वीरेन्द्र विमल ने धर्म रक्षा निधि के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। कहा कि हिन्दू धर्म देश एवं समाज की रक्षा में सदैव आगे रहता है। इतिहास गवाह है कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिए हैं। जब भी देश में कहीं भी आपदा आयी है, संगठन के सदस्य नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में लग जाते हैं। हम सभी को संगठन को और मजबूत बनाना है। सामाजिक सरोकार में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को इस संगठन से जोड़ें। यह संगठन जितना मजबूत होगा, देश हमारा उतना मजबूत होगा। संगठन मजबूत करने के लिए हम सभी को सच्चे मन से मेहनत करनी होगी। सभी सदस्य लोगों को विहिप एवं बजरंग दल के उद्देश्यों के बारे में लोगों को बताए। बैठक की अध्यक्षता वासुदेव ने की। बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री आलोक, राकेश पाल, मोहन, हेमन्त, राजू, संदीप, राजकुमार, मितेश आदि उपस्थित थे।

फोटो जामताड़ा 02-सोमवार को बैठक के दौरान उपस्थित विहिप एवं बजरंग दल के सदस्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें