ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ादस हाईस्कूलों का साइंस लैब किया जाएगा अपग्रेड

दस हाईस्कूलों का साइंस लैब किया जाएगा अपग्रेड

अटल टिकरिंग योजना के तहत जिले के 10 हाईस्कूलों का साइंस लैब अपग्रेड किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रूझान पैदा करने के लिए की जा रही है। अटल...

दस हाईस्कूलों का साइंस लैब किया जाएगा अपग्रेड
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाFri, 28 Sep 2018 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अटल टिकरिंग योजना के तहत जिले के 10 हाईस्कूलों का साइंस लैब अपग्रेड किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इस योजना की शुरुआत छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रूझान पैदा करने के लिए की जा रही है। अटल टिकरिंग लैब योजना के तहत सरकारी हाईस्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण हो जाने के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा।प्रथम वर्ष मिलेंगे 10-10 लाख: जिले के चिन्हित हाईस्कूलों को प्रथम वर्ष में भारत सरकार सीधे स्कूलों को दस-दस लाख रुपए देगी। जबकि अगले पांच वर्षों तक दो-दो लाख रुपए की राशि स्कूल को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद हाईस्कूल के विज्ञान प्रयोगशाला को पूरी तरह साइंस लैब से अपग्रेड कर दिया जाएगा। दूसरे फेज में अन्य स्कूल होंगे शामिल: प्रथम फेज में दस हाईस्कूल को चिन्हित कर लैब अपग्रेड करने के बाद दूसरे फेज में अन्य हाईस्कूलों को लिया जाएगा। इस योजना से उन स्कूलों को जोड़ा जाएगा, जहां छात्राओं की संख्या अधिक रहेगी। इससे ज्यादातर छात्राओं को इससे लाभ मिलेगा।जिले में हाईस्कूलों की संख्या: जिले भर में हाईस्कूलों की संख्या 65 है। जिसमें राजकीयकृत उच्च विद्यालय की संख्या चार है। जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय की संख्या 11 व उत्क्रमित उच्च विद्यालय की संख्या 46 है। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की संख्या तीन एवं राजकीय शहरी क्षेत्र उच्च विद्यालय एक है।एपीओ रवीन्द्र कुमार ने कहा कि अटल टिकरिंग लैब के लिए जिले के दस स्कूलों को चयनित करने का कार्य जारी है। सभी चयनित स्कूलों में साइंस लैब को अपग्रेड किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें