हिंग्लो नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी
कुंडहित,प्रतिनिधि।कुंडहित पुलिस ने बुधवार सुबह जलालपुर के ग्रामीणों की सूचना पर अंबा पंचायत अंतर्गत बलीनारायणपुर मौजा स्थित हिंग्लो नदी किनारे से एक अ

हिंग्लो नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी कुंडहित,प्रतिनिधि। कुंडहित पुलिस ने बुधवार सुबह जलालपुर के ग्रामीणों की सूचना पर अंबा पंचायत अंतर्गत बलीनारायणपुर मौजा स्थित हिंग्लो नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतका के गले में उसकी ही साड़ी का फंदा कसा हुआ था और जीभ मुंह से बाहर निकली हुई पाई गई। वहीं शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चार से पांच दिन पुराना है। घटनास्थल बेहद सुनसान इलाके में है, जहां लोगों का आना-जाना लगभग नहीं के बराबर होता है।
पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ में शंखा (हिंदू विवाहित महिलाओं का गहना) पाया गया, जिससे अंदेशा है कि वह गैर-आदिवासी समुदाय की है। शव के पास एक साड़ी और एक ब्लाउज भी रखा हुआ मिला। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने कहा कि महिला अधेड़ उम्र की लग रही है, क्योंकि उसके बाल पूरी तरह सफेद पाए गए। इधर ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेतों की ओर जाते समय उन्हें शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव बरामद होते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। फोटो कुंडहित 03: हिंग्लो नदी किनारे स्थित घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




