
परिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब को किया नमन
जामताड़ा,प्रतिनिधि।बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर चौक
परिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब को किया नमन जामताड़ा,प्रतिनिधि। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को परिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सदैव दबे-कुचलों की आवाज बनकर खड़े रहे और न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश में स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुत्व की भावना को आगे बढ़ाया तथा संविधान के माध्यम से शोषित और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
वहीं कार्यक्रम को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया और समाज में बराबरी व शिक्षा के प्रसार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे ले जाने का संकल्प दोहराया। मौके पर वासुदेव दास, माला देवी, अल्फा कुमारी, ममता दास, आनंद हारी, दुर्गा हारी, शरद दास, उत्तम बावरी, सचिन रजक सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




