जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में आग की अफवाह से अफरातफरी
जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास जयनगर से पुरी जा रही ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और बाहर कूद गए। बाद में रेलवे कर्मियों ने स्थिति की जांच की और बताया कि धुएं की वजह से भ्रम हुआ, लेकिन कोई आग नहीं लगी थी।
जामताड़ा रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर पहले साहना मोहल्ले के समीप डाउन लाइन में जयनगर से पूरी जा रही 18420 डाउन ट्रेन में आग लगने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींचकर गाड़ी को रोक दिया और ट्रेन से कूद कर नीचे उतर गए। ऊप लाइन की पटरी पूरी तरह लोगों से भर गई थी। उसी समय विपरीत दिशा से अप लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन का सिग्नल हो गया। जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों के पास से ट्रैक पर खड़े यात्रियों को हटाया गया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
किसी भी सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना की पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जयनगर से पूरी जा रही ट्रेन संख्या 18420 जामताड़ा स्टेशन के करीब साहना के पास पहुंची थी कि अचानक यात्रियों ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को खड़ा कर दिया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के जनरल कोच संख्या 134500/C के पहिए से चिंगारी उठ रही थी और धुआं ट्रेन में घुसने लगा। जिसके वजह से अपना तफरी मच गई। आग लगने की अफवाह से पूरा ट्रेन खाली होकर पटरी पर आ गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि ट्रेन के पहिए के नीचे से तेज चिंगारी उठ रही थी और धुआं निकल रहा था। जिसके वजह से यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर रोक दिया। उसके बाद जामताड़ा स्टेशन से रेलवे के कर्मी ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर ने मिलकर स्थिति को देखा। पूरे कोच की जांच की गई। वही रेलकर्मी ने बताया कि गर्मी की वजह से गर्म हवा ट्रेन के अंदर घुसा जिसमें गंध आ रही थी। लोगों को लगा की आग लग गई है। लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। रेलवे के स्टाफ ने मुआयना कर लिया है। जामताड़ा -कासीटांड़ रेलखंड के बीच शनिवार दोपहर साहना के समीप जयनगर -पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रैक बाइडिंग होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दरअसल ट्रेन के पहिए से आग की चिंगारी व धुंआ निकलने लगी। जिससे यात्रियों के बीच आग लगने की अफवाह फैल गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


