डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

जामताड़ा में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय रोनित राय की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार डंपर ने उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी को टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजनों को 80 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया।

डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत

जामताड़ा। जामताड़ा-दुमका रोड स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के प्रवेश द्वार पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय महिला चौकीदार के पुत्र रोनित राय के रूप में हुई है, जो जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का रहने वाला है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में लगभग तीन घंटे दुमका रोड जाम रहा। वही आक्रोशित लोगों ने पंप पर खड़े डंफर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी प्रशासनिक मशक्कत के बाद जाम हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया। वही ट्रांसपोर्टर की ओर से मृतक परिजनों को 80 हजार रुपए मुआवजा के तौर तत्काल दिया गया।

दुर्घटना का कारण

​मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:00 बजे उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी सवार रोनित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक विक्की राय व आयुष कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना दोनों युवक को गंभीर चोटे आई है। एक का हाथ तो दूसरे का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि डंपर पर प्रशिक्षित चालक नहीं होते हैं और जर्जर गाड़ी को फिटनेस दे दिया जाता है। वही कई लोगों ने पेट्रोल पंप संचालक भी नियमों की अवहेलना का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जिस प्रकार से पेट्रोप पंप की दिवार खड़ी की गई है वह पूरी तरह से गलत है। राहगीर को दिखाई नहीं पड़ता है कि कौन गाड़ी अंदर से बाहर जा रहा है या बाहर से अंदर आ रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते हीं स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। वही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, एसडीपीओ वसीम राजा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैार नहीं थे। वही अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने मोर्चा संभाला। उसके बाद मृतक की मां घटनास्थल पर पहुंची, साथ हीं उनके रिश्तेदार भी पहुंच गए। काफी समझाने के बाद मृतक के परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ हीं जामताड़ा थाना में ट्रांसपोर्टर और मृतक के परिजनों की बातचीत एसडीओ व एसडीपीओ की मौजूदगी में हुई। आपसी सहमति के बाद मृतक के परिजन को मुआवजा की राशि का भुगतान किया गया। जवान बेटे की मौत से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है वही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

सामान्य प्रश्न

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।