विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

जामताड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 26 मई 2026 से 26 जून 2026 तक तंबाकू निषेध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है। इसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और तंबाकू की लत छोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान

जामताड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्वावधान में 26 मई 2026 से 26 जून 2026 तक तंबाकू निषेध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में अभियान निदेशक ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

अभियान का उद्देश्य

पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू की लत छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। राज्य के सभी जिलों में 26 मई से 26 जून 2026 तक विशेष जन-जागरूकता, प्रवर्तन एवं सामुदायिक सहभागिता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान “अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी दिवस” तक जारी रहेगा।

जागरूकता के माध्यम

अभियान के माध्यम से बच्चों, किशोरों एवं युवाओं को तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभाव, मुख कैंसर, हृदय एवं श्वसन रोगों के जोखिम तथा कोटपा-2003, झारखंड संशोधन अधिनियम-2021 एवं पीईसीए-2019 के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा। कहा गया है कि राज्य के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, विद्यालय, महाविद्यालय, पंचायत भवन, शहरी निकाय कार्यालय एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में गतिविधियां अनिवार्य रूप से होंगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तंबाकू निषेध अभियान कब शुरू होगा?
तंबाकू निषेध अभियान 26 मई 2026 से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।