संशोधित/दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, फुजैराह से मुंबई होंगे रवाना

Mar 05, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि। फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर सैर-सपाटे के लिए दुबई गए थे। उनकी वापसी 28 फरवरी को अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट से तय थी। लेकिन उड़ान भरने

संशोधित/दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, फुजैराह से मुंबई होंगे रवाना

संशोधित/दुबई में फंसे झारखंड के तीन कारोबारी, फुजैराह से मुंबई होंगे रवाना जामताड़ा, प्रतिनिधि।मध्य-पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इसी कारण झारखंड के तीन कारोबारी दुबई में फंस गए हैं। इनमें जामताड़ा के प्रकाश नारनोलिया, बोकारो के प्रवीण कुमार सर्राफ और गिरिडीह के रवि प्रकाश शामिल हैं।तीनों 24 फरवरी को टूरिस्ट वीजा पर सैर-सपाटे के लिए दुबई गए थे। उनकी वापसी 28 फरवरी को अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट से तय थी। लेकिन उड़ान भरने के करीब तीन घंटे बाद भारतीय एयरस्पेस में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण विमान को वापस दुबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

बताया गया कि यूएई सरकार की ओर से यात्रियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई थी। इसके बाद भी बीते पांच दिनों में तीनों को तीन बार टिकट बुक कराना पड़ा, लेकिन हर बार फ्लाइट रद्द हो गई। इस दौरान उन्होंने भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया। दूतावास की ओर से बताया गया कि बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं और अभी भारत सरकार की ओर से एयरलिफ्ट को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। प्रकाश नारनोलिया ने बताया कि दुबई में आम जनजीवन सामान्य है। कभी-कभी धमाके जैसी आवाज सुनाई देती है और मोबाइल पर अलार्मिंग सायरन बजता है। लोगों को एहतियात के तौर पर खिड़की-दरवाजों के पास नहीं जाने की चेतावनी दी जाती है। उन्होंने बताया कि चार मार्च को वे लोग बुर्ज खलीफा घूमने भी गए थे। वहां किसी तरह की अफरातफरी नहीं थी और लोग सामान्य रूप से अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। हालांकि मौजूदा हालात के कारण फ्लाइट किराये में भारी बढ़ोतरी हो गई है। करीब 20 हजार रुपये का टिकट अब 1.25 लाख से 1.50 लाख रुपये तक में मिल रहा है। तीनों ने अब फुजैराह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए टिकट लिया है। गुरुवार को ही तीनों लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए फुजैराह के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यूएई सरकार की ओर से आमजनों के सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और आम नागरिक बेफिक्र होकर अपनी दिनचर्या में लगे हैं।फोटो जामताड़ा 01: गुरुवार को दुबई अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपना पासपोर्ट दिखाते तीनों कारोबारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।