ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाएनआरसी के नाम पर अल्पसंख्यकों को किया जा रहा टारगेट: गुलाम रसूल

एनआरसी के नाम पर अल्पसंख्यकों को किया जा रहा टारगेट: गुलाम रसूल

रविवार को कौमी इस्तेहाद मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक स्थानीय सुभाष चौक के समीप हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने की। बैठक में जामताड़ा जिला के अलावे देवघर व पाकुड़ के...

एनआरसी के नाम पर अल्पसंख्यकों को किया जा रहा टारगेट: गुलाम रसूल
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाMon, 13 Aug 2018 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को कौमी इस्तेहाद मोर्चा की प्रमंडलीय बैठक स्थानीय सुभाष चौक के समीप हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने की। बैठक में जामताड़ा जिला के अलावे देवघर व पाकुड़ के कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी उपस्थित थे। मौके पर संगठन मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि संथाल परगना सहित पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत और गांव से लेकर वार्ड स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वोट बैंक की खातिर कुछ खास पार्टी के लोग एनआरसी का राजनीतिकरण कर रहे हैं। कहा कि आज अल्पसंख्यकों को टारगेट किया जा रहा है। अगर कोई विदेशी घुसपैठिया है, तो उसको भगाएं। लेकिन एनआरसी के आड़ में किसी खास समुदाय को टारगेट नहीं किया जाए। कहा कि मुसलमानों में राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मजबूती आएं, इसके लिए बच्चों को ऊंची तालीम दिलाएं। जिलाध्यक्ष डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने झारखंड में मॉब लिंचिंग पर चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड में लगातार अल्पसंख्यकों को किसी न किसी कारणों से प्रताड़ित किया जा रहा हैं। मौके पर शमीम अख्तर, सद्दाम हुसैन, अख्तरूल इस्लाम, रफीक अंसारी, जाफर शरीफ, जाकिर अंसारी,खुर्शीद, सुल्तान अंसारी, इरफान अंसारी, फिरोज अंसारी, हारेश अंसारी, अमजद अंसारी, सनाउल्लाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें