ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजेल में बंद महिला बंदियों की स्थिति का लिया जायजा

जेल में बंद महिला बंदियों की स्थिति का लिया जायजा

जामताड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिनव ने शुक्रवार को मंडल कारा का निरीक्षण कर महिला बंदियों की स्थिति का जायजा...

जेल में बंद महिला बंदियों की स्थिति का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 28 May 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिनव ने शुक्रवार को मंडल कारा का निरीक्षण कर महिला बंदियों की स्थिति का जायजा लिया। महिला बंदियों ने अपनी समस्या रखी। महिला बंदियों की शैक्षणिक स्थिति तथा जेल में मिलनेवाली सुविधाओं को लेकर सचिव ने पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जो महिला बंदी प्राथमिक शिक्षा या उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं, वे जेल में नियुक्त पीएलबी अथवा जेल के अधिवक्ता के माध्यम से अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार में भेजें, ताकि महिला बंदियों के शिक्षण की व्यवस्था हो सके। जेल में रह रहे बच्चों की पढ़ाई के लिए भी जिला शिक्षा अधीक्षक से पत्राचार कर शिक्षक को प्रतिनियुक्त कराने की बात कही। जेल में रहकर अपने समय का सदुपयोग करें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें