
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वदेशी संकल्प दौड़
फतेहपुर, प्रतिनिधि।राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फतेहपुर में विद्या भारती के आह्वान पर स्वदेशी स
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वदेशी संकल्प दौड़ फतेहपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फतेहपुर में विद्या भारती के आह्वान पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, स्वदेशी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रधानाचार्य आनंद मिश्रा ने बताया कि दौड़ के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया गया। इसमें कक्षा सप्तम, अष्टम और नवम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को वंदना सभा में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। --------------------------------------- राष्ट्रीय युवा दिवस पर बामनडीहा पंचायत में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली फतेहपुर,प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन की ओर से बामनडीहा पंचायत में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बामनडीहा, महिषाखुरा, तुड़का, करजोरी और दुधानी गांवों का भ्रमण कर पुनः महिषाखुरा स्थित एसबीआई फाउंडेशन कार्यालय पहुंची। इस दौरान स्वच्छ भारत से जुड़े नारे लगाए गए। साथ ही संस्था के सदस्यों ने गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रोग्राम मैनेजर शेख याजल ने कहा कि स्वच्छता से रोग दूर होते हैं और स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। फोटो फतेहपुर 01: सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर बामनडीहा में निकली स्वच्छता जागरूकता रैली। ------------------------------------------ करमाटांड़: स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर स्वदेशी का आयोजन करमाटांड़,प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कक्षा षष्ठ से दशम तक के भैया-बहनों ने रन फॉर स्वदेशी में भाग लिया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से करमाटांड़ बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य कृष्णकांत दुबे सहित अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में बाल वर्ग में आर्यन कुमार मंडल, राधेश्याम कुमार (सप्तम ‘अ’) व सरोज राणा (अष्टम ‘अ’) तथा किशोर वर्ग में मनीष कुमार मंडल (नवम ‘अ’) प्रथम, पंकज कुमार (दशम ‘ब’) द्वितीय और राजदीप सेन (नवम ‘अ’) तृतीय रहे। इन सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रमुख सह मीडिया प्रभारी बलबीर कुमार यादव ने उनके विचारों को प्रेरणास्रोत बताया, जबकि पुरातन छात्र संयोजक निवास कुमार मंडल ने जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्र प्रिंस कुमार मंडल, रोहित कुमार सेन, अमित कुमार मंडल, सूरज मंडल, कृष्ण मंडल, आर्यन कुमार, विश्वनाथ कुमार, शिवम कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार यादव, अजय कुमार मंडल, अजय कुमार यादव, निर्भय कुमार मंडल, पुरातन छात्र के संयोजक निवास कुमार मंडल ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर खेलकूद प्रमुख उत्तम सिंह,संतोष कुमार सिंह,अशोक मंडल, रमेश मंडल, जागेश्वर मंडल, जयनारायण मंडल, आदित्य कुमार ओझा, मदन तुरी, अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, अपर्णा झा, ललिता देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो करमाटांड़ 01: सोमवार को करमाटांड़ बाजार में निकली प्रभात फेरी में शामिल सरस्वती विद्या मंदिर की छात्र-छात्राएं। फोटो करमाटांड़ 02: सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर,विद्यासागर परिसर में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रधानाध्यापक व अन्य। ------------------------------------------------- एमपीएस सहित विभिन्न स्थानों पर मनाई गई विवेकानंद जयंती कुंडहित, प्रतिनिधि। सोमवार को कुंडहित मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मौके पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विद्यालय के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु के देहांत के बाद रामकृष्ण मिशन की स्थापना करके भारत में शिक्षा का ज्योति जलाने का प्रयास किया है। ऐसे महान पुरुष पर पूरा भरोसा भारत गर्व महसूस करता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक निमाई मंडल, गोपीनाथ मंडल , सुभाष रजक मालती मुर्मू की अलावे विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इधर कुंडहित के युवाओं ने मध्य विद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। फोटो कुंडहित 02: विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते प्रधानाध्यापक एवं अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




