
सुमित शरण पुनः बने भाजपा जामताड़ा जिलाध्यक्ष
जामताड़ा, प्रतिनिधि।भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को बुधूडीह स्थित जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत पुनः एक बार सुमित शरण को जामताड
सुमित शरण पुनः बने भाजपा जामताड़ा जिलाध्यक्ष जामताड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार को बुधूडीह स्थित जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत पुनः एक बार सुमित शरण को जामताड़ा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता की अगुवाई में यह घोषणा की गई। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में गिरिडीह की भाजपा नेत्री पूनम प्रकाश एवं जिला चुनाव सह अधिकारी मितेश शाह उपस्थित रहे। मौके पर चुनाव अधिकारी बबन गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों से मत संग्रह किया गया था। सभी मतों को बंद लिफाफे में प्रदेश कार्यालय भेजा गया।
जहां से राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सभी मतों के अवलोकन के बाद पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमित शरण को पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद जिला कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुमित शरण का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं चुनाव पर्यवेक्षक पूनम प्रकाश ने कहा कि जिला कार्यालय में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मतगणना की गई थी। कार्यकर्ताओं के अधिक समर्थन के आधार पर जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई, जिसे सभी ने हर्षोल्लास के साथ स्वीकार किया। वहीं पुनः जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने जिले के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए खुशी के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी का भी है। कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य सामूहिक प्रयास से ही संभव है और आगामी समय में भी सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को मजबूत किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम ने दिया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,माधव चंद्र महतो, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय,हरिमोहन मिश्रा सहित भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो जामताड़ा 02: शुक्रवार को बुधूडीह स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण का स्वागत करते चुनाव अधिकारी व अन्य। ------------------------------------------------------------------ संगठन को मजबूत करने की बड़ी चुनौती जनवरी 2024 में पहली बार जिलाध्यक्ष बने सुमित शरण के कंधों पर इस बार कई अहम चुनौतियां हैं। पार्टी की अंदरूनी अंतर्कलह को समाप्त कर संगठन को धारदार बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी मानी जा रही है। साथ ही संगठन से अधिक से अधिक आदिवासी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और भाजपा संगठन को बूथ व गांव स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा भी उनसे की जा रही है। संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उनसे जिले में पार्टी को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है। ----------------------- संगठनात्मक अनुभव जनवरी 2024 में सुमित शरण को पहली बार भाजपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पूर्व वे भाजपा जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं तथा पार्टी के आईटी सेल में भी विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




