Jamtara News: पांचवें दिन भी छह लाख की आबादी अंधेरे में, मुश्किल से कट रही रात
Jamtara News: सिद्धार्थनगर में अर्नब तूफान के कारण बिजली व्यवस्था ठप है। छह दिन से छह लाख की आबादी अंधेरे में है। बारिश और जलभराव ने समस्या को और बढ़ा दिया है। बिजली विभाग ने वितरण में सुधार किया लेकिन अभी भी स्थिति गंभीर है। लोग वैकल्पिक उपायों से अपने उपकरण चार्ज कर रहे हैं।

Jamtara News: सिद्धार्थनगर। जिले में बिजली व्यवस्था को अर्नब तुफान ने धराशाई कर रखा है। पांचवें दिन भी छह लाख की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर रही। लोगों का दिन का चैन तो छिना ही है रात काटनी और भी मुश्किल हो जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचरियों को आपूर्ति बहाल करने में पसीना छूट रहा है। जलभराव की समस्या से गिरे पोलों को ठीक करने में दिक्कतें आ रही हैं। जिले में अर्नब तुफान का दौर थमे तीन दिन हो गया लेकिन आज भी छह लाख की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। अर्नब तुफान की वजह से जिले में सैकड़ों पोल जमींदोज हो गए थे। तार टूट कर जमीन पर पसर गए थे इससे आपूर्ति ठप हो गई थी। पहले बारिश के कारण आपूर्ति बहाले करने में बाधा आ रही थी अब गिरे पोलों व गिरे तारों वाले स्थानों पर जलभराव ने मुश्किल खड़ी कर रखी है। कर्मचारियों को उस स्थान तक पहुंचने व टूटे पोलों की जगह नए लगाने के लिए ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली आपूर्ति की स्थिति
सोमवार को जिले की आठ लाख से अधिक की आबादी अंधेरे में थी लेकिन उसमें काफी तो नहीं लेकिन कुछ हद तक सुधार हुआ है। उस्का बाजार कस्बा के फीडर में बड़ी गड़बड़ी आ गई थी जिसके लिए बाहर से पार्टस मंगा कर सोमवार देर शाम गए विभाग ने सप्लाई बहाल कर दी थी इससे लोगों को राहत मिल गई थी। बिजली न रहने से लोगों के घरों की पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं। मोबाइल व इंवर्टर डिस्चार्ज पड़े हैं। आसपास चलने वाले जेनरेटर से लोग अपना मोबाइल चार्ज कर किसी प्रकार काम चला रहे हैं।
विभाग की ओर से स्थिति
जिले में आंधी-तुफान की वजह से बिजली आपूर्ति में बाधा आ गई है। ठीक कर सप्लाई बहाल करने का काम चल रहा है। अभी भी बीस फीसदी आधी प्रभावित है।
लाल सिंह, अधीक्षण अभियंता

