मटटांड़ शिव-पार्वती मंदिर में 9 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ, 29 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा
करमाटांड़ प्रखंड के मटटांड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में यज्ञ एवं मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से 9 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ का निर्णय लिया गया। मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा 29 अप्रैल को होगी।

करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड के मटटांड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में यज्ञ एवं मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 9 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ सह पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महायज्ञ में बनारस के आचार्य त्रिपुरारी पांडे एवं धनबाद के आचार्य सनोज कुमार पांडे समेत कुल 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया जाएगा।
ब्राह्मणों की सलाह एवं सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई। 18 अप्रैल : झंडारोहण 22 अप्रैल : यज्ञ प्रारंभ 23 अप्रैल : राम कथा प्रारंभ 28 अप्रैल : नगर भ्रमण 29 अप्रैल : कथा समापन एवं प्राण प्रतिष्ठा 30 अप्रैल : पूर्णाहुति 1 मई : मूर्ति विसर्जन महायज्ञ के दौरान भव्य मेला एवं मीना बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा यज्ञ को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में संरक्षक रामप्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष सनोज मंडल, राजेश मंडल, गोपाल मंडल, घनश्याम मंडल, सचिव अर्जुन मंडल, सह सचिव लखन मंडल, कोषाध्यक्ष धना मंडल, सह कोषाध्यक्ष जीतन सिंह, विश्वेश्वर मंडल, राम रतन मंडल, श्याम सुंदर मंडल, भागीरथ मंडल, दिलीप मंडल, मितेश साह, सुरेश मंडल, अशोक मंडल, रंजीत मंडल, चंद्रमणि मंडल, नीलांबर मंडल, मंटू मंडल, विजय मंडल, निवास मंडल, कमलेश मंडल, विनोद मंडल, मधुसूदन मंडल समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




