ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजनता दरबार में छाया ट्रेड लाइसेंस का मामला

जनता दरबार में छाया ट्रेड लाइसेंस का मामला

स्थानीय डाकबंगला परिसर में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो मौजूद थे। जनता दरबार में लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी।...

जनता दरबार में छाया ट्रेड लाइसेंस का मामला
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाWed, 08 Aug 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय डाकबंगला परिसर में बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो मौजूद थे। जनता दरबार में लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। खासकर ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण का मामला शुरू से अंत तक छाया रहा। इस दौरान कई बार लोगों के बीच विवाद भी उत्पन्न हो गया। हालांकि बाद में मामले को सुलझा भी लिया गया। दुकानदारों ने कार्यपालक पदाधिकारी झुन्नू कुमार मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा । मौके पर व्यावसायियों ने शिकायत की कि अप्रैल माह के शुरुआत में सभी ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाना था। परंतु नपं के कर्मियों द्वारा कहा गया था कि फिलहाल नवीनीकरण आदेश नहीं आया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें