सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल
नारायणपुर। प्रतिनिधिनारायणपुर भैयाडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर भैयाडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार अपराह्न करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव निवासी दुर्गा दास के पुत्र छोटू कुमार (उम्र करीब 18वर्ष) राशन का सामान खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर भैयाडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतोडीह गांव के समीप बाइक सवार युवक एक ऑटो टक्करा गया। जिससे इस सड़क दुर्घटना में उक्त युवक बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर चिकित्सकों घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिती को गंभीर देख उसे बेहतर इलाज कराने के लिए तुरंत एसएनसीएच धनबाद रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


