स्कॉर्पियो व अपाचे की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद समझौता

Mar 13, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और अपाची बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ, लेकिन समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया। इस घटना के कारण क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।

स्कॉर्पियो व अपाचे की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद समझौता

करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करौं-करमाटांड़ मुख्य सड़क स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो और अपाची बाइक के बीच हुई भिड़ंत में स्कॉर्पियो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही। बाद में समाज के लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया। समझौते के अनुसार पहले पक्ष के राजू साह, जो कुल्टी (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं, तथा दूसरे पक्ष के अलकास अंसारी, जो अलगचुवा के रहने वाले हैं।

वहीं आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।