Jamtara News: नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक और 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

Jamtara News: नारायणपुर में पांडेयडीह गिरीडीह मुख्य सड़क मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक और दो युवतियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय हस्पताल में भर्ती कराया गया और दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

Jamtara News: नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में एक युवक और 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल

Jamtara News: नारायणपुर, प्रतिनिधि। पांडेयडीह गिरीडीह मुख्य सड़क मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहा मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक ओर 2 युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बीते रात्रि बुधवार की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र के दोरही गांव निवासी राजू कुमार सिंह (उम्र करीब 23वर्ष) नारायणपुर थाना क्षेत्र के बगतरफा गांव में सादी का निमंत्रण खाने के बाद अपने साथ बाइक से गिरीडीह जिला के कुकरा थाना क्षेत्र के मंड़रो हेरलाडीह गांव निवासी मोहन राय की पुत्री ज्योति कुमारी (उम्र करीब 16वर्ष) ओर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव निवासी चुनू राय की पुत्री रेशमी कुमारी (उम्र करीब 25वर्ष) को देवघर जिला के मधुपुर ले जा रहा था।

सड़क दुर्घटना

इसी दौरान पांडेयडीह-गिरीडीह मुख्य सड़क मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहा मोड़ के समीप विपरीत दिशा गिरीडीह की ओर से आ रहे एक 4 पहिया वाहन से टकरा गया। जिसमें इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक ओर युवती सड़क मार्ग पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज की प्रक्रिया

घटना के बाद तीनों घायलों को स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से उठाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ले जाकर भर्ती करवा दिया। जहां पर ऑन ड्युटी मौजूद सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ए के सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद राजू कुमार सिंह एवं रेशमी कुमारी को बेहतर इलाज कराने के लिए एसएनसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

सामान्य प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई थी?
यह दुर्घटना बीते रात्रि बुधवार की बताई जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।