ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ामुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मुहर्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर 80 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई हैं। जबकि 106...

मुहर्रम को लेकर सुरक्षा  व्यवस्था चाक-चौबंद
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाThu, 20 Sep 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

मुहर्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर 80 स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई हैं। जबकि 106 स्थानों को स्टेटिक पोस्ट के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां पुलिस के जवान व चौकीदार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

वही दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 20 सितंबर (गुरुवार) की दोपहर से ही अपने प्रतिनियुक्त स्थानों में जाने व तय समय तक रहने को कहा गया है। इसको लेकर डीसी आदित्य कुमार आनंद व एसपी डॉ जया रॉय ने संयुक्त आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि तय मार्गों पर ही जुलूस निकाला जाएगा। वहीं संवेदनशील स्थानों पर थाना प्रभारियों को अपने स्तर से पुलिस बल व चौकीदार की तैनाती करनी है। सिविल सर्जन को ताजिया जुलूस के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था करनी है। सदर अस्पताल, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य चिकित्सीय कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें