शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
नाला थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने सदस्यों से शांतिपूर्ण पूजा मनाने और सतर्कता बरतने की अपील की। पूजा पंडालों पर वोलेंटियर्स की सक्रियता और विसर्जन के दौरान हुड़दंग न करने की बात कही गई। डीजे पर प्रतिबंध और जबरन चंदा वसूलने पर भी चर्चा हुई।

नाला, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को नाला थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी एवं थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने सदस्यों से बात कर पर्व के दौरान सहयोग करने की अपील की। एसडीपीओ श्री महतो ने सदस्यों से क्षेत्र में सरस्वती पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सूचना साझा करें। पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पूजा का आयोजन करने वाले विभिन्न क्लब अथवा संगठनों की जानकारी ली गई।
तत्पश्चात सभी पूजा पंडालों पर क्लब अथवा संगठन के वोलेंटियर सक्रिय रहने की अपील की गई। कहा कि पर्व के पश्चात प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुड़दंग ना हो। इसका विशेष ध्यान रखना है। अधिक तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजाने की अपील की गई। साथ हीं बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे पर प्रतिबंध रहने की जानकारी दी गई। जबरन चंदा नही वसूलने की बात कही गई। बैठक में नाला मुखिया अजित मुर्मू, उपप्रमुख समर माजी, महेश कपूर, गुलशन अली, श्यामापद माजी, मनोज कुमार गुप्ता, सनत माजी, गुणधर मंडल, परिमल मंडल, राधाविनोद मंडल, विजन राय, दयामय मंडल, श्यामल मंडल सहित अन्य सदस्य एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। फोटो नाला 01 सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार को नाला थाना परिसर में बैठक करते पुलिस पदाधिकारी एवं सदस्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



