24 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर, गर्भवती महिलाओं व बच्चों को लगे टीके
नारायणपुर। प्रतिनिधिस्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 24 गांवों में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 24 गांवों में गुरुवार को नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर की एएनएम ने मुरलीपहाड़ी, घांटी-शिमला, ठकुरायडीह, बुधूडीह, पोखरिया, चंदाडीह-लखनपुर, बोरवा, शहरपुर, दक्षिणबहाल, नारायणपुर, भैयाडीह, कोरीडीह-वन, लालचंदडीह, कुंभरगेडिया सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया।शिविर के दौरान एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के महत्व और उससे होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए गए।इसके साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया।
एएनएम ने अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया। वहीं स्थायी विधियों के बारे में जानकारी देते हुए महिला बंध्याकरण ऑपरेशन एवं पुरुष नसबंदी कराने की भी सलाह दी गई।मौके पर एएनएम हालोमुनी मुर्मू, बेबी पुष्पा, नंदनी कुमारी, नीलम कुमारी, सुषमा टुडू, सरीता मुर्मू, बसंती मुर्मू, सरोदी हेंब्रम, प्रमीला टुडू, सफीदा खातुन, शकुंतला शर्मा, फतीमा खातुन, कंचनलता हांसदा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


