संशोधित/करमाटांड़: खूंटाबांध रजक टोला में घर में घुसकर डकैती, हथियार के बल पर ढाई लाख के जेवरात व नकदी लूटे
करमाटांड़,प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के खूंटाबांध रजक टोला में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे आठ हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल और हरवे हथियार के बल पर हेमलाल

संशोधित/करमाटांड़: खूंटाबांध रजक टोला में घर में घुसकर डकैती, हथियार के बल पर ढाई लाख के जेवरात व नकदी लूटे करमाटांड़,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खूंटाबांध रजक टोला में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे आठ हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल और हरवे हथियार के बल पर हेमलाल रजक के घर में धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी के लिखित शिकायत पर करमाटांड़ थाना कांड संख्या-117/2025 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार अपराधी पहले बगल के निर्माणाधीन घर से होते हुए छत पर चढ़े और वहां से कमरे में प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद अपराधियों ने हेमलाल रजक की कनपटी पर पिस्टल सटा कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।
पीड़ित हेमलाल रजक ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें जबरन उनके बेटे को उठाने के लिए कहा, जो दूसरे कमरे में सोया था। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, अपराधियों ने घर में मौजूद उनके दोनों बेटे, बहू, बेटी, पत्नी और दो छोटे बच्चों को उठाकर एक ही कमरे में बंद कर दिया। हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद अपराधियों ने अलमारी के तीनों ताले तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, 20-25 हजार रुपए नकद और पीतल के बर्तन लूट लिए। जानकारी के अनुसार अपराधी घर में मौजूद चार मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, जो अभी स्विच ऑफ पाए जा रहे हैं। बताया कि सभी अपराधी घर से निकलने के बाद काफी देर तक परिवार के सदस्य एक कमरे में बंद रहे। बाद में पीछे के दरवाजे से आवाज देकर पड़ोसियों को बुलाया गया, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। सुबह जांच-पड़ताल के दौरान घर के पास हाथ में पहनने वाले ग्लब्स भी बरामद हुए हैं, जिन्हें अपराधियों के गिराने की आशंका है। बताया गया है कि पीड़ित गृहस्वामी हेमलाल रजक पेशे से राजमिस्त्री और किसान हैं और मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की शादी के लिए जुटाए गए पैसे और गहने अपराधियों द्वारा लूटकर ले जाने से परिवार सदमे में है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद, लगोरी, थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। ------- डकैती कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआईटी गठित:एसपी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि खूंटाबांध निवासी हेमलाल रजक के घर हुई डकैती के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ जामताड़ा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। बताया कि जांच तेज गति से चल रही है और बहुत जल्द घटना का उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोटो करमाटांड़ 01: डकैती की घटना के बाद अलमीरा का खुला दरवाजा। फोटो करमाटांड़ 02:शनिवार को घटना की जानकारी देते गृहस्वामी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



