Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsRobbery at Balaji Jewelers Police Raids in Bihar-Jharkhand Officials Under Scrutiny
बालाजी ज्वेलर्स डकैती:बिहार-झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हो रही छापेमारी, लापरवाह अधिकारी पर गाज गिर सकती है

बालाजी ज्वेलर्स डकैती:बिहार-झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हो रही छापेमारी, लापरवाह अधिकारी पर गाज गिर सकती है

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि।शहर के व्यस्त इलाका कायस्थपाड़ा स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई डकैती और गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी

Dec 28, 2025 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

बालाजी ज्वेलर्स डकैती:बिहार-झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हो रही छापेमारी, लापरवाह अधिकारी पर गाज गिर सकती है जामताड़ा, प्रतिनिधि। शहर के व्यस्त इलाका कायस्थपाड़ा स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 24 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई डकैती और गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। हथियारबंद अपराधियों ने महज 1 मिनट 36 सेकेंड में लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए और फायरिंग में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घटना के तुरंत बाद गहन जांच और छापेमारी अभियान शुरू किया। इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच टीम सक्रिय हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुरुआती जांच में पता चला है कि चार अज्ञात हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर लूटपाट शुरू कर दी। दुकानदार को शुरुआत में लगा कि पिस्टल नकली है। लेकिन इसी दौरान अपराधियों ने अचानक गोलियां चलाईं, जिसमें पहली गोली पेट और दूसरी गर्दन में लगी। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दुर्गापूर स्थित मिशन हॉस्पिटल में घायल दुकानदार से मुलाकात की। चिकित्सकों के अनुसार, दुकानदार की स्थिति खतरे से बाहर है। लेकिन उनका पैर का मूवमेंट अभी नहीं हो रहा। इस घटना के समय कई लोग बाजार में मौजूद थे और उन्होंने डकैती का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया। कुछ ने अपराधियों की मोटरसाइकिल रोकने की कोशिश की। लेकिन फायरिंग और हथियारों के डर से कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। वहीं, पुलिस की जांच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका सामने आने पर उन पर कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।