Road Accident in Narayanpur Injures Two Young Men सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsRoad Accident in Narayanpur Injures Two Young Men

सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

नारायणपुर में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। राहुल कुमार मंडल और राजेश कुमार मंडल बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, जब उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गए। दोनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाTue, 29 July 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
 सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल

नारायणपुर। नारायणपुर-करमादहा मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के लोधरिया नदी के समीप सोमवार के अपराहन करीब 4:30 बजे सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला निवासी राहुल कुमार मंडल (उम्र- करीब 22 वर्ष) अपने एक साथी राजेश कुमार मंडल (उम्र करीब 21वर्ष) के साथ करमदहा की ओर से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान नारायणपुर करमदहा मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के लोधरिया नदी के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे दोनों बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर गिर गया। इस सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गया।

इस घटना के बाद दोनों घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।