30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करें आवास निर्माण कार्य : बीडीओ
नारायणपुर में पीएम आवास एवं अबुआ आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ देवराज गुप्ता ने की। उन्होंने आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और सभी कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में मंगलवार को पीएम आवास एवं अबुआ आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की। बैठक में बीडीओ ने पंचायतवार पीएम आवास एवं अबुआ आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए निर्देश दिया कि सभी आवास निर्माण कार्य हर हाल में 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए। इस दौरान पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि लाभुकों से समय पर आवास निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बरतने पर संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, पंचायत सचिव पूजा माझी, पंपा माझी, अमरेंद्र झा, शिशु धीवर, अनिकेत सिंह, भरत डेहरी, सुचिता मरांड़ी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


