Religious texts burnt outside Madina Mosque converted into police camp मदीना मस्जिद के बाहर जलाया धार्मिक ग्रंथ, पुलिस छावनी में तब्दील, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsReligious texts burnt outside Madina Mosque converted into police camp

मदीना मस्जिद के बाहर जलाया धार्मिक ग्रंथ, पुलिस छावनी में तब्दील

फतेहपुर बाजार स्थित मदीना मस्जिद से करीब दो-ढाई सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात धार्मिक ग्रंथ जला देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, धार्मिक ग्रंथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाMon, 8 Jan 2024 05:00 PM
share Share
Follow Us on
मदीना मस्जिद के बाहर जलाया धार्मिक ग्रंथ, पुलिस छावनी में तब्दील

फतेहपुर बाजार स्थित मदीना मस्जिद से करीब दो-ढाई सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात धार्मिक ग्रंथ जला देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, धार्मिक ग्रंथ जला देने के मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जहां डीसी शशिभूषण मेहरा व एसपी अनिमेष नैथानी फतेहपुर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं। इससे पूर्व एसडीओ अनंत कुमार, साइबर डीएसपी मन्जरुल होदा व नाला एसडीपीओ मनोज कुमार झा दल-बल कैंप कर रहे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोगों ने मस्जिद का जायजा लिया। इधर, लॉ एंड ऑर्डर के मद्देनजर आईआरबी झिलुवा कैंप के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। फिलहाल फतेहपुर बाजार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।