11 को आसनसोल-गया मेमू 40 मिनट विलंब से चलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा में आसनसोल मंडल के अंतर्गत कुल्टी और बराकर स्टेशनों के बीच 11 अप्रैल 2026 को रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य के कारण 13545 आसनसोल-गया मेमू ट्रेन 40 मिनट देरी से चलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय की पुष्टि कर लें।

11 को आसनसोल-गया मेमू 40 मिनट विलंब से चलेगी

जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल में रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण कार्य को लेकर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, कुल्टी और बराकर स्टेशनों के बीच 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को होने वाले ट्रैक अनुरक्षण कार्य के कारण 13545 आसनसोल-गया मेमू ट्रेन को 40 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि निर्धारित तिथि को यह ट्रेन अपने तय समय से 40 मिनट की देरी से चलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व समय की पुष्टि कर लें। ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।