Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsRabi Crop Promises Prosperity for Farmers in Jamtara Amid Favorable Weather
खरीफ के बाद रवि भी देगा खुशहाली,मौसम बना किसानों का सहारा

खरीफ के बाद रवि भी देगा खुशहाली,मौसम बना किसानों का सहारा

संक्षेप:

जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा जिले में इस वर्ष रवि फसल की खेती अपेक्षाकृत बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में इस सीजन में दलहन और तिलहन की बृहद

Jan 08, 2026 11:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

खरीफ के बाद रवि भी देगा खुशहाली,मौसम बना किसानों का सहारा जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिले में इस वर्ष रवि फसल की खेती अपेक्षाकृत बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में इस सीजन में दलहन और तिलहन की बृहद पैमाने पर खेती हुई है। जिला कृषि विभाग का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने के कारण इस वर्ष रवि फसल भी अच्छी होगी और किसानों को सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ेगा। इस वर्ष जिले में गेहूं की खेती 7631 हेक्टेयर में हुई है। जबकि लक्ष्य 8600 हेक्टेयर रखा गया था। यानी इस वर्ष गेहूं की खेती 88.73 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, सरसों की खेती 20509 हेक्टेयर में हुई, जबकि लक्ष्य 22600 हेक्टेयर था। इस तरह सरसों की खेती 90.95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पाई है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मटर की खेती 4524 हेक्टेयर में हुई। जबकि लक्ष्य 7500 हेक्टेयर था। इसके अलावा, मसूर की खेती का लक्ष्य 3000 हेक्टेयर था, जिसमें केवल 1948 हेक्टेयर में ही खेती हो पाई। वहीं किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन में हुई अच्छी बारिश से खेत में नमी बनी हुई है, जो रवि फसल के लिए अनुकूल साबित हो रही है। यही कारण है कि इस वर्ष किसानों को सिंचाई की अधिक जरूरत नहीं पड़ रही है। सूरजमुखी और तीसी की खेती नहीं हुई: इस वर्ष जिले में सूरजमुखी और तीसी की खेती नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, जिले में 1500 हेक्टेयर में तीसी और 500 हेक्टेयर में कुसुम की खेती का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन किसानों ने इन फसलों में रुचि नहीं दिखाई। क्या कहते है जिला कृषि पदाधिकारी: जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि रवि सीजन में दलहन और तिलहन की अच्छी पैदावार होने के कारण इस वर्ष खरीफ की तरह रवि फसल में भी अच्छी पैदावार की उम्मीद है। लव कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी। फोटो जामताड़ा 07: खेत में लहलहाता सरसों की फसल।