
संशोधित/लेबर कोड को रद्द करने सहित ओपीएस की मांग को लेकर प्रदर्शन
मिहिजाम,प्रतिनिधि।चित्तरंजन रेल कारखाना परिसर में शुक्रवार को सीआरएमसी, एनएफआईआर, इंटक के नेतृत्व में चिरेका के 16 नंबर टेस्टिंग शॉप से विशाल जुलूस
संशोधित/लेबर कोड को रद्द करने सहित ओपीएस की मांग को लेकर प्रदर्शन मिहिजाम,प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल कारखाना परिसर में शुक्रवार को सीआरएमसी, एनएफआईआर, इंटक के नेतृत्व में चिरेका के 16 नंबर टेस्टिंग शॉप से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के मद्देनजर यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों के हित में कई मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने रेलवे सेक्टर में बढ़ते संकटों, लंबित मांगों और श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना की मांग की। कर्मियों ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारी सामाजिक और पारिवारिक जीवन जीने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
भविष्य को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ी के हित में पुरानी पेंशन योजना जरूरी है। यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के प्रदर्शन से बात नहीं बनेगी। इसलिए सभी कर्मचारियों को इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए। क्या है मांगें: नई लेबर कोड 2025 को तत्काल रद्द किया जाए, भारतीय रेल और चिरेका में बढ़ती निजीकरण पर रोक लगे, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल की जाए, आठवां वेतन आयोग को अविलंब लागू करने की मांग सहित चिरेका में सभी खाली पड़े पदों को बिना देरी किए भरा जाना चाहिए। फोटो मिहिजाम 01: जुलूस में शामिल यूनियन के नेता व चिरेका कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




