Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsPreparations for 13th Maa Chanchala Festival Intensify in Jamtara
मां चंचला महोत्सव की तैयारी जोरों पर भगवा पताका से सजने लगा शहर बाजार

मां चंचला महोत्सव की तैयारी जोरों पर भगवा पताका से सजने लगा शहर बाजार

संक्षेप:

- कलश शोभा यात्रा के निर्धारित रूट दुरुस्त करने की क्वायद हुई तेज। तीन दिवसीय 13वें मां चंचला महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। आगामी 16 जनवरी से आ

Jan 12, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

मां चंचला महोत्सव की तैयारी जोरों पर भगवा पताका से सजने लगा शहर बाजार - कलश शोभा यात्रा के निर्धारित रूट दुरुस्त करने की क्वायद हुई तेज। जामताड़ा, प्रतिनिधि। तीन दिवसीय 13वें मां चंचला महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। आगामी 16 जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर शहर का वातावरण अभी से हीं भक्तिमय बनने लगा है। पूजा एवं वैदिक कार्यक्रम तथा कलश शोभायात्रा को लेकर एक ओर तैयारी जोरों पर है। वहीं दूसरी ओर शहर की साज सज्जा का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। अभी से हीं पूरा शहर भगवामय होते जा रहा है।

वही शोभायात्रा को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। तीन दिवसीय मां चंचला महोत्सव को लेकर शहर-बाजार, घरों, दुकानों एवं हर संभावित स्थलों पर भगवा पताके लगने शुरू हो गए हैं। वहीं जामताड़ा रेलवे ओवरब्रिज को भी आकर्षक लाइट एवं भगवा पताके से सजा दिया गया है। इसके अलावे शहर के प्रत्येक रास्ते एवं गलियों को भी आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो गया है। हर जगह बिजली, टेलीफोन आदि के खंभे, दुकानों इत्यादि पर भगवा पताके लहराने शुरू हो गए हैं। वही रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाने का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। इसके अलावा 16 जनवरी को आयोजित होने वाले कलश शोभायात्रा के रूट को भी दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शोभायात्रा में रथ एवं ध्वज लेकर चलने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसको लेकर मुख्य सड़क के दोनों और लगे पेड़ों की टहनियां सड़क की ओर झुक गई है। जिससे ध्वजारोहण में परेशानी हो सकती है। इसको लेकर समिति की ओर से टहनियों की कटाई छंटाई भी शुरू कर दी गई है। ताकि शोभायात्रा के दौरान ध्वजारोहण एवं माता के रथ संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। ------------------------------------------------------------ आमंत्रण भक्तों के द्वार से गूंजा जामताड़ा, 13वां मां चंचला महोत्सव होगा ऐतिहासिक : वीरेंद्र मंडल मां चंचला महोत्सव समिति की ओर से 13वें मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से जिलेभर में आमंत्रण भक्तों के द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 16 स्थित रजामडीह में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माताओं-बहनों व नगरवासियों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित करते हुए 16 जनवरी 2026 को निकलने वाली मां चंचला कलश शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कहा कि मां चंचला महोत्सव 16, 17 व 18 जनवरी तक चलेगा। मौके पर बड़ी संख्या में माताएं-बहनें व श्रद्धालु उपस्थित थे। ------------------------------------------------------------ फोटो जामताड़ा 08: सड़क पर झुके टहनियों की कटाई छंटाई करते लोग। फोटो जामताड़ा 09:रंग-बिरंगी रोशनी से सज-धजकर तैयार जामताड़ा। फोटो जामताड़ा 10: सोमवार को वार्ड संख्या-16 स्थित रजामडीह में श्रद्धालुओं के साथ बैठक करते आयोजन समिति के अध्यक्ष। फोटो जामताड़ा 11: ओवर ब्रिज पर भगवा पताका लगाते वॉलिंटियर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;