बगावत के बाद स्वागत: जामताड़ा की सियासत में बदले समीकरण
जामताड़ा। प्रतिनिधिजामताड़ा नगर पंचायत चुनाव परिणाम के बाद मतगणना स्थल पर राजनीतिक परिपक्वता और स्थानीय समीकरणों की दिलचस्प झलक देखने को मिली।

बगावत के बाद स्वागत: जामताड़ा की सियासत में बदले समीकरण जामताड़ा। प्रतिनिधि जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव परिणाम के बाद मतगणना स्थल पर राजनीतिक परिपक्वता और स्थानीय समीकरणों की दिलचस्प झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी की हार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण सहित जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशा गुप्ता के पति तरुण कुमार गुप्ता का मतगणना स्थल पर ही स्वागत किया। बताया जाता है कि तरुण कुमार गुप्ता पूर्व से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हालांकि इस नगर पंचायत चुनाव में उन्होंने पार्टी लाइन से अलग होकर बगावती रुख अपनाते हुए अपनी पत्नी के समर्थन में चुनावी मैदान में सक्रियता दिखाई थी।
इसे लेकर पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) भी जारी किया गया था। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किए जाने को स्थानीय राजनीति में सामंजस्य और भविष्य के समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और नगर के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। फोटो जामताड़ा 06: शुक्रवार को मतगणना स्थल पर तरूण कुमार गुप्ता का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



