शांति के साथ मनाए होली पुलिस की रहेगी नजर : एसडीपीओ
कुंडहित, प्रतिनिधि।होली मनाने की अपील की। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य जिला रीना मंडल, इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, थाना

शांति के साथ मनाए होली पुलिस की रहेगी नजर : एसडीपीओ कुंडहित, प्रतिनिधि। रंग उमंग और उत्साह के त्योहार होली के दौरान हुड़दंगियों और अफवाहबाजो से सावधान रहने की जरूरत है उक्त बातें नाला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो ने शुक्रवार को कुंडहित थाने में आयोजित प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि होली के दौरान नशेड़ियों, हुड़दंगियों के साथ-साथ वर्तमान डिजिटल युग में अफवाहबाजो से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों की जिम्मेवारी है कि वे त्यौहार के दौरान क्षेत्र में नजर बनाए रखें और छोटी से बड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बरकरार रह सके।
उन्होंने सभी से आपस में मिलजुल कर आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रंग, उमंग और उत्साह के त्योहार होली मनाने की अपील की। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य जिला रीना मंडल, इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम, पूर्व जिप सदस्य भजहरि मंडल, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए आपस में मिलजुल कर उत्साह और उमंग के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। कहा कि पर्व त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन बुरी तरह से चौकस रहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को कुंडहित एंव बागडेहरी थाना परिसर होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बागडेहरी थाने में थाना प्रभारी प्रदीप राणा के अध्यक्षता में समिति की बैठक संपन्न हुई। शांति समिति सदस्यों को अपने अपने गांव के लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण से होली मनाने का बात कही गई। कहा की कहीं भी अप्रिय घटना होने की संभावना हो तुरंत पुलिस को सूचित करने की बात कहीं गई। होली के अवसर पर हुड़दंग ना करें आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की बात कही गई। कहा कि डीजे में कोई अश्लील गाना न बजे जिससे वातावरण अशांत ना हो। होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रहेगी। वही मौके पर शांति समिति के सदस्यो ने चौक चौराहा पर गश्ती बढ़ाने की कही। बैठक के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली के त्यौहार को भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर गया प्रसाद चंद, विपद खां, रफीक हुसैन, पूर्णिमा धर, जयदेव मंडल, शक्ति माजी, समीद अंसारी, अभय सिंह, बबलू दत्त,आदि उपस्थित थे। फोटो कुंडहित 01 : अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते थाना प्रभारी और जनप्रतिनिधि
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


