केन्दबोना में छापेमारी, नकली शराब बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा के केन्दबोना गांव में पुलिस ने नकली शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी में 45 लीटर स्प्रिट, 36 लीटर विदेशी शराब और 70 बोरा खाली बोतलें जब्त की गई हैं। अवैध शराब बनाने का काम चल रहा था, और पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखी है।

केन्दबोना में छापेमारी, नकली शराब बरामद

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के केन्दबोना गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली शराब के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 45 लीटर स्प्रिट, 36 लीटर विदेशी शराब तथा करीब 70 बोरा में भरकर रखी गई शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से नकली शराब बनाने और उसे पैकिंग करने का काम चल रहा था। पुलिस ने मौके से सामग्री जब्त कर ली है, जबकि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्प्रिट और खाली बोतलों के आधार पर बड़े पैमाने पर नकली विदेशी शराब तैयार कर बाजार में खपाने की योजना थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।