लंबित मामलों को करें यथाशीघ्र निष्पादित : पुलिस निरीक्षक

Mar 06, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

कुंडहित, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित कुंडहित सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम क

लंबित मामलों को करें यथाशीघ्र निष्पादित : पुलिस निरीक्षक

लंबित मामलों को करें यथाशीघ्र निष्पादित : पुलिस निरीक्षक कुंडहित, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित कुंडहित सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इंस्पेक्टर मिन्हाज आलम की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कुंडहित, बागडेहरी तथा फतेहपुर के थाना प्रभारी मौजूद थे। बैठक के दौरान पिछले महीने की घटनाओ एवं अपराधों की समीक्षा की गई साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर श्री आलम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण की दिशा में थानो के विभिन्न इलाकों में संध्या गश्ती बढ़ाने के साथ ही स्थानीय लोगों से संपर्क कर पुलिस पब्लिक मैत्रीपूर्ण संबंध को बरकरार रखने पर जोर दिया।

इंस्पेक्टर ने कहा कि होली के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद अब ईद की तैयारी शुरू हो गई हैं। ईद के मौके पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापे तथा बागडेहरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राणा उपस्थित थे।फोटो कुंडहित 01: अपराध गोष्ठी में उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी गण

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।