हथियार के बल पर स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

जामताड़ा में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हथियार के बल पर छिनतई, गोलीबारी और संगठित अपराध में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, कारतूस और लूटे गए सामान के अवशेष बरामद किए हैं।

हथियार के बल पर स्टेशन मास्टर से छिनतई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर नाबालिग 17 वर्षीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हथियार के बल पर छिनतई, गोलीबारी और संगठित अपराध में शामिल रहने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम बोर की अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, लूटे गए सामान के अवशेष और वारदात में इस्तेमाल की। वहीं घटना के समय प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस कार्रवाई को जिले में सक्रिय नाबालिग अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी शंभू कुमार सिंह ने जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर किया। एसपी ने बताया कि आरोपी बीती 3 और 4 मई की रात मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काशीटांड़ रेलवे स्टेशन मास्टर से हथियार के बल पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तारी की जानकारी

इस वारदात में तीन अपराधियों ने रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। जिसमें पीड़ित के आवेदन पर मिहिजाम थाना में तीन अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उक्त कांड के आरोपी शहरडाल में इकट्ठा होकर अपराध की योजना बना रहे है। एसआईटी ने तत्काल छापेमारी कर नावालिग युवक को उसके घर के पीछे से लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बीते 11 मई की रात पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन फतेहपुर थाना अंतर्गत चित्तरंजन नॉर्थ में एक महिला से मोबाइल एवं पर्स छिनतई में संलिप्तता स्वीकारी।

गिरफ्तार किए गए सामान

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक अवैध 7.65 एमएम बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, चाकू तथा साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जलाए गए पर्स के अवशेष बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपराध करने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश करता था। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। बताया कि जांच के दौरान आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2025 को राहुल राज, शांतनु महतो, गोबिंद यादव और सुमित गुप्ता के साथ मिलकर इसी नाबालिग ने विनय यादव नामक युवक पर गोलीबारी की थी। मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एसआई गुलशन कुमार, अलितसागर केरकेट्टा मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

गिरफ्तार नाबालिग के खिलाफ किस प्रकार के आरोप हैं?
गिरफ्तार नाबालिग पर हथियार के बल पर छिनतई, गोलीबारी और संगठित अपराध में शामिल रहने के गंभीर आरोप हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।