शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं मिली एक भी शिकायत: प्रशासन

Feb 24, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share

जामताड़ा, प्रतिनिधि।शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को समाहरणालय स्थित डीसी

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं मिली एक भी शिकायत: प्रशासन

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं मिली एक भी शिकायत: प्रशासन जामताड़ा, प्रतिनिधि। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद, एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं मतदान में सम्मिलित पदाधिकारी व कर्मियों को बधाई दी है। डीसी ने कहा कि मतदान पूर्ण रूपेण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर एक भी शिकायत जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है। डीसी ने बताया कि जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान समाप्ति की अवधि तक 61.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जबकि कई बूथ पर मतदाताओं की कतार रहने के कारण वोटिंग प्रक्रिया जारी है। वहीं उन्होंने कहा कि मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में शाम 5:00 बजे तक 60.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि कई बूथ पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वोटिंग का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। जिसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि पुलिस के तत्परता और प्रशासन के समन्वय के कारण शांतिपूर्ण वातावरण में निकाय चुनाव संपन्न हुआ है। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र बल, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जो सफल रहा। कहीं किसी भी प्रकार की कोई वारदात या कोई घटना नहीं हुई है। इसके लिए तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी, मतदान में लगे कर्मी एवं पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी व जवान बधाई के पात्र हैं। फोटो जामताड़ा 06: संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीसी, एसपी व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।