
पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी का जामताड़ा प्रवास, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
जामताड़ा,प्रतिनिधि।पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को जामताड़ा पहुंचे। प्रवास की शुरुआत उन्होंने गांधी मै
पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी का जामताड़ा प्रवास, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन जामताड़ा,प्रतिनिधि। पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को जामताड़ा पहुंचे। प्रवास की शुरुआत उन्होंने गांधी मैदान स्थित राज इंटरप्राइजेज के ऊपरी तल्ले पर संचालित योग कक्षा में भाग लेकर की। जहां उन्होंने उपस्थित योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। योगाभ्यास के बाद पतंजलि परिवार की बैठक जिला संयोजक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में एवं मुख्य योग शिक्षक सह महामंत्री संजय रवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी का पतंजलि परिवार एवं फिट इंडिया के सदस्यों ने शॉल एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
उन्होने संगठन विस्तार पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए योग आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने उपस्थित सभी प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को 10-10 नए लोगों को योग से जोड़ने का संकल्प दिलाया। बताया कि 14 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित योग महासम्मेलन में जामताड़ा से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। वहीं 25 से 28 दिसंबर तक पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में स्वामी रामदेव के सान्निध्य में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से एक-एक प्रखंड प्रभारी की सहभागिता अनिवार्य बताई। मोके पर जिला प्रभारी उपेंद्र, जिला किसान प्रभारी सुधांशु महतो, मोहन मंडल, अरुण साव, मलय बनर्जी, श्यामदेव चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह, विनोद, उत्तम कुमार, निमाई मंडल, मंजू देवी, सरस्वती देवी, कृष्णा देवी सहित फिट इंडिया के कई सदस्य मौजूद रहे। फोटो जामताड़ा 07: रविवार को गांधी मैदान के समीप पतंजलि योगपीठ के प्रांतीय सदस्य अनुज कुमार त्यागी एवं अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




