ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाभक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रोता

भक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रोता

प्रखंड क्षेत्र के मंडरो राजबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विजयादशमी पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के जगराते में भक्त पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।...

भक्ति जागरण में रातभर झूमे श्रोता
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 20 Oct 2018 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड क्षेत्र के मंडरो राजबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में विजयादशमी पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। माता रानी के जगराते में भक्त पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। कोलकाता के कलाकारों ने देवी मां का गीत प्रस्तुत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने मां की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों के कार्यक्रम से भक्त भावविभोर हो गए। कलाकारों द्वारा पेश की गई झांकियां व भजनों से माहौल पूरी रात भक्तिमय बना रहा। वहीं जागरण टीम के मनोज ने माई हो तानी आ जहियो चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है जैसी कई भजनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं कोलकाता की प्रसिद्ध भजन गायिका पूनम ने आलो दुर्गा पूजा रे सोबे मिले नाचो, शेरो वाली तेरी हर बात निराली है, निमिये पर माई काहे रहे राउर डेरा हो माई जैसी अनेकों भोजपुरी, बांग्ला, हिंदी, नागपुरी, खोरठा भजनों से रात भर दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मंडरो नवयुवक समिति के विजय, कुंदन, अजीत, विक्रम, कुलदीप, राजकिशोर, निरंजन, नंदकिशोर, अरुण, संतोष, अजय, डीएम, प्रवीण आदि का योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें