ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ा...या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता

...या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता

बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में...

बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में...
1/ 2बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में...
बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में...
2/ 2बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में...
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाWed, 17 Oct 2018 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को क्षेत्र के बिन्दापाथर, मंझलाडीह, गेड़िया, केशोड़ी, तांबाजोर, बस्ती पालाजोरी, सालुका, जामजोड़ी, भुरूनडीहा, चकुन्दा, तिलाकी, हरिराखा, बाघमारा, टोड़ो समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में महाअष्टमी का पूजा र्चना श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के चारों ओर मां अम्बे के गीतों से गुंजायमान हो रहा है। प्रसिद्ध दुर्गामंदिर मंझलाडीह में सुबह दुर्गामंदिर का पट खुलते ही पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। आचार्य किरीटी भूषण पांडेय के द्वारा चण्डीपाठ एवं पंडित रविन्द्र नाथ झा के द्वारा महाअष्टमी पूजा की गई। मंदिर कमेटी के रामसिंह यादव, सुधीर सिंह, अनिल कुमार सिंह, प्रफुल्ल् कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, रामप्रसाद सिंह, माधव सिंह, सीताराम सिंह, गोपाल सिंह, शक्तिपद सिंह, मोहन कुमार सिंह, संजीव सिंह, गौरचन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, पंकज सिंह, भगीरथ सिंह, तपन सिंह, दिनेश सिंह, गोपी सिंह, योगेन्द्र सिंह, विश्वजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह आदि ने बताया कि माता की महिमा अपार है। इस मंदिर में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं उसे मनोवंछित फल की प्राप्ति होती है। महिला एवं कुंवारी कन्याओं के द्वारा दंडवत देने की भी प्रथा है। मंदिर के निकट एकपहाड़ तालाब से मंदिर तक दंडवत दिया जाता है। वहीं महानवमी के रा़त्रि में भजन संध्या एवं विजयादशमी को मेला का आयोजन किया जाता है। जिसकी सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें