ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ासुखदेव मंडल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

सुखदेव मंडल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर । प्रतिनिधि नारायणपुर पुलिस ने रविवार को रात छापेमारी कर एक हत्याकांड में ढाई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सुखदेव मंडल के हत्या का आरोप है। आरोपी के...

सुखदेव मंडल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाTue, 14 Jul 2020 03:37 AM
ऐप पर पढ़ें

नारायणपुर पुलिस ने रविवार को रात छापेमारी कर एक हत्याकांड में ढाई वर्षों से फरार चल रहे आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सुखदेव मंडल के हत्या का आरोप है। आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 18/18 के तहत मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर उज्जैर अहमद ने आरोपी को उसके निवास स्थान अहिल्यायापुर थाना क्षेत्र के सागरभंगा गांव से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी मोड़ पर गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड के झारखंड विकास मोर्चा के सक्रिय नेता सुखदेव मंडल 30 वर्ष की हत्या 24 जनवरी 2018 की रात्रि करीब तीन बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी अहले सुबह होने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने गिरिडीह-जामताड़ा और मधुपुर सड़क को लगभग 7 घंटे तक जाम कर दिया था। तत्कालीन एसपी डॉ जया राय के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम को हटाया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल 11 आरोपियों में 10 को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी तक असत्यापित है। जिसके कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जल्द ही उसे सत्यापित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें