ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजिले में लगातार बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या

जिले में लगातार बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या

कैंसर के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। जामताड़ा जैसे छोटे जिले में भी एक वर्ष में अधिकतम 48 मरीज चिन्हित किए जा चुके...

जिले में लगातार बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाSat, 06 Oct 2018 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कैंसर के मरीजों की संख्या जिले में लगातार बढ़ रही है। जामताड़ा जैसे छोटे जिले में भी एक वर्ष में अधिकतम 48 मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं। धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों की मानें तो तम्बाकू और सुपारी के गुटखे का सेवन सहित असंतुलित खानपान भी कैंसर को जन्म दे रही है। खास बात यह कि रोग से अंजान मरीज हालत बिगड़ जाने के बाद ही डॉक्टर के पास पहुंच पाते हैं। जिससे उन्हें बचाना मुश्किल होता है। रोग को बढ़ने से रोकने के लिए कैंसर रोगी प्रारंभिक स्टेज में ही रोग की पहचान कर जांच कराएं तो इस घातक बीमारी से आसानी से लड़ा जा सकता है। जिले में पुरुष तथा महिला दोनों कैंसर के मरीज पाए जा रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो आम तौर पर कैंसर के प्रारंभिक स्टेज में शरीर पर आई गांठ या घाव में कोई दर्द नहीं होता और न ही किसी तरह की बड़ी शारीरिक परेशानी होती है। इससे मरीज इस बात को लेकर निश्चित रहते हैं, लेकिन आगे चलकर यही घातक साबित होती है। झारखंड सरकार कैंसर बीमारी को गंभीर बीमारी मानते हुए उसके इलाज के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत राशि देती हैं। इसके तहत जिला स्तर पर ढ़ाई लाख रुपए तक स्वीकृति करने का प्रावधान हैं। अगर इलाज में राशि घटती है, तो राज्य कार्यालय से अनुमोदन लेकर और डेढ़ लाख रुपए देती हैं। इसके लिए जिले में प्रत्येक सप्ताह मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना बोर्ड की बैठक होती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें