सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा कुख्यात साइबर आरोपी हातिम अंसारी अपने दो शार्गिदों के साथ गिरफ्तार
जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत काशियाटांड़ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप छापेम

सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा कुख्यात साइबर आरोपी हातिम अंसारी अपने दो शार्गिदों के साथ गिरफ्तार जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत काशियाटांड़ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप छापेमारी कर कुख्यात साइबर आरोपी हातिम अंसारी को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कुख्यात साइबर आरोपी हातिम अंसारी पिछले सात वर्षों से पुलिस को चकमा देकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में निवासी हातिम अंसारी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव का रहने वाला है। जबकि विनोद मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्रन्तर्गत नदियाचक गांव एवं नसरुद्दीन अंसारी पिंडारी गांव का रहने वाला है।
इन सभी आरोपियों के पास से 07 मोबाइल फोन और 07 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या- 4/26 दर्ज किया गया है। आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए कैशबैक का झांसा देकर देशभर के लोगों से ठगी कर रहा था। हातिम अंसारी वर्ष 2018 से साइबर अपराध में सक्रिय रहा है। वह साइबर अपराध थाना जामताड़ा कांड संख्या- 25/18 में पहले भी जेल जा चुका है और उस मामले में आरोप पत्रित है। जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा संगठित होकर साइबर ठगी शुरू कर दी और लंबे समय तक पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली टेक्निकल एवं मैन्युअल गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर नितीश कुमार, एएसआई ईश्वर मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मंगलवार को एसपी राजकुमार मेहता ने साइबर थाना जामताड़ा में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मुख्य आरोपी हातिम अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसका नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी मोबाइल ऐप से आने वाले कैशबैक या प्रलोभन वाले मैसेज को न छुएं। ऐसे मैसेज में मौजूद लिंक को टच करने से मोबाइल हैक हो सकता है और गोपनीय जानकारी साइबर आरोपियों के पास पहुंच सकती है। फोटो जामताड़ा 05: जामताड़ा में गिरफ्तार साइबर आरोपियों के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी राजकुमार मेहता व अन्य पुलिस पदाधिकारी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



