ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ाजामताड़ा में नौ साइबर अपराधी दबोचे गए

जामताड़ा में नौ साइबर अपराधी दबोचे गए

साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। बीते 48 घंटों में...

जामताड़ा में नौ साइबर अपराधी दबोचे गए
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाFri, 24 Sep 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। प्रतिनिधि

साइबर अपराधियों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। बीते 48 घंटों में पुलिस को दो बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात हिमाचल प्रदेश पुलिस व जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर 09 शातिर साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रवि मंडल, राजू मंडल, सुरेश मंडल, महेंद्र कुमार मंडल, राजू कुमार मंडल, सूरज कुमार मंडल, संजय स्वर्णकार, अरुण स्वर्णकार और परवेज अंसारी शामिल है। इस संबंध में एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 09 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी थाना क्षेत्र में हुए साइबर अपराध की घटना में प्रयुक्त मोबाइल का लोकेशन जामताड़ा था। इसी कड़ी में नारायणपुर एवं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 09 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से 24 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, 11 पासबुक, 1 चेक बुक और एक बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी फिशिंग की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथ पकड़े गए हैं। कहा कि साइबर अपराधियों के पास से जब्त मोबाइल और सिम कार्ड को खंगाला जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें